फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कैश वैन लूट कांड के आरोपियों के बयान व रिमांड के लिए टीम कर्नाटक रवाना

विज्ञापन
कैश वैन से कैश बॉक्स लूटकर भागते बदमाश। फाइल फोटो। स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 39 लाख रुपये लूट लिए जाने के मामले में अंबानी गिरोह के दो और सदस्यों के बिहार से पकड़े जाने पर उनके बयान व रिमांड पर लेने के लिए मिर्जापुर की पुलिस टीम कर्नाटक रवाना हो गई है।
विज्ञापन

12 सितंबर 2023 को कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन गार्ड जय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कैश वैन कर्मी अखिलेश और रजनीश मौर्य घायल हुए थे। रास्ते में बदमाशों को रोकने वाले बहादुर गौड़ के पैर में गोली लगी थी। दो बाइक पर सवार चार लोग कैश वैन में रखे 39 लाख रुपये कैश लूट ले गए थे।
इस मामले में पूरे प्रदेश की टीमें लगाई गईं। एसटीएफ वाराणसी ने छानबीन की तो पता चला कि बिहार के वैशाली निवासी आलोक कुमार उर्फ अंबानी गिरोह ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसटीएफ की टीम ने आलोक अंबानी और उसके गिरोह के बारे में छानबीन की। इस दौरान पता चला कि गिरोह का सदस्य राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना निवासी पीरापुर थाना जंदहा वैशाली बिहार अपने गांव में मौजूद है।
विज्ञापन

घटना के एक साल बाद पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि राजीव साहनी ने गिरोह के आलोक कुमार उर्फ अंबानी, आनंद मोहन, अमन कुमार के साथ घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद एडीजी ने एक लाख और डीजीपी ने ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया।
उधर, मिर्जापुर पुलिस टीम इनकी छानबीन में लगी रही। इस दौरान कर्नाटक में घटना करने पर वहां इनके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ। इसके बाद कर्नाटक पुलिस ने बिहार के वैशाली फतेहपुर फुलवरिया निवासी अमन कुमार व महिसौर निवासी आलोक अंबानी को हाजीपुर से गिरफ्तार किया।
इसके बाद मिर्जापुर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जिले में हुई घटना के बारे में पूछताछ के लिए मिर्जापुर पुलिस के दो दरोगा, दो कांस्टेबल व सर्विलांस टीम कर्नाटक रवाना हो गई है। पुलिस वहां आरोपियों से पूछताछ करने के बाद वारंट बी के तहत न्यायालय में अपने मामले में पेश कराने के लिए रिमांड लेने का प्रयास करेगी।


कोट .....
कैश वैन लूट कांड मामले में कर्नाटक पुलिस ने दो आरोपियों अमन और आलोक को पकड़ा है। राजीव पहले पकड़ा जा चुका है। चौथा आरोपी आनंद मोहन अभी नहीं पकड़ा गया है। पकड़े गए दो आरोपियों अमन और आलोक से पूछताछ करने और अपने केस में रिमांड लेने के लिए पुलिस टीम कर्नाटक रवाना हो गई है। वहां अगर जेल नहीं होगा तो पुलिस पैसे की रिकवरी आदि के बारे में पूछताछ करने के साथ घटनाक्रम की पूरी जानकारी लेगी। जेल में होंगे तो न्यायालय से वारंट बी के तहत रिमांड लेने का प्रयास होगा। - नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें