फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे को तोड़कर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत बाबा सिद्धनाथ दरी के पास दैत्य वीर बाबा मंदिर के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा कर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में वाहन सवार तीन युवकों में से विकास राजभर घायल हो गया।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो चुनार की ओर से सक्तेशगढ़ की तरफ जा रही थी। दैत्य वीर बाबा मंदिर के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। वाहन में रोहनिया निवासी पवन कुमार (25), विकास राजभर (27) और रोहित राजभर (28) सवार थे। हादसे में विकास घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी चुनार भेजा गया। घटना की सूचना पर सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी महेंद्र नाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज थी। अनियंत्रित होने के बाद वह बिजली के खंभे से टकराकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें