फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, दो घंटे बाद पहुंचे दमकलकर्मी

विज्ञापन
रैकरी विद्युत शार्ट सर्किट से गेहूं खेत में लगी आग।-संवाद।
विज्ञापन
भावां। मड़िहान के रैकरी में सोमवार दोपहर हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे साढ़े नाै बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से पास ही पड़ा 12 बीघे का पुआल में जल गया। आग की सूचना के दो घंटे बाद दमकलकर्मियों के आने से किसानों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

तेज हवा का झटका चलते ही रैकरी गांव स्थित सिवान में खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार सट गए। तेज धमाके के साथ चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई। आग लग गई। उठते धुएं को देख राहगीरों ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण बाल्टी में पानी लेकर दौड़े तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने फोन पर फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराते हुए आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा के आगे ग्रामीणों की एक न चली। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक सुभाष का चार बीघा, राजेश कुमार सिंह का दो बीघा, अवधेश कुमार सिंह से बटाई पर खेती करने वाले कामता बिंद का दो बीघा, त्रिलोकी का एक बीघा, कैलाश का डेढ़ बीघा, हंस नारायण सिंह का दस बीघे का पुआल, धनंजय कुमार का डेढ़ बीघे का पुआल राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद आग बुझने पर आए दमकल कर्मियों को देखकर किसानों में रोष व्याप्त रहा। गांव निवासी अरविंद राणा ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही से आग लगी है। यदि समय रहते जर्जर तारों को बदल दिया होता तो शायद यह नौबत न आती। एसडीएम मड़िहान अनेग सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मियों को मौके पर भेज कर क्षति पूर्ति की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही अग्नि पीड़ितों को शासकीय सहायता दी जाएगी।
गेंहू के खेत में लगी आग, बस्ती तक पहुंची
फोटो- 28


ड्रमंडगंज। नदौली गांव में मंगलवार दोपहर सीवान में गेहूं के कटे खेत में आग लग गई। डंठलों में लगी आग तेज हवाओं के चलने से बस्ती तक पहुंच गई। अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग को बढ़ते देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बेबस दिखे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई। आग की चपेट में आने से नदौली गांव निवासी किसान श्रीधर मिश्र व राजेंद्र मिश्र का गेंहू मड़ाई के बाद खेत में पड़ा भूसा आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें