फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रितों के लिए नगर में बनेगा रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद ने निराश्रितों के लिए जाड़े की तैयारी शुरू कर दी है। रैन बसेरा और अलाव के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। प्रकाश पर्व के बाद रैन बसेरा के लिए काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर में प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोगों का विभिन्न जगहों से आवागमन होता है। अधिकांश तो उसी दिन वापस लौट जाते हैं लेकिन इनमें लगभग एक से दो प्रतिशत लोग ऐसे होते हैं जो किन्ही कारणवश अपने घर नहीं लौट पाते। उनमें से भी अधिकांश अपने किसी परिचित या अन्य जगहों में चले जाते हैं। उसके बाद भी कुछ संख्या ऐसे लोगों की होती है जिनके लिए नगर में रुकने का कोई ठिकाना नहीं होता है। इसके साथ ही नगर में आकर मेहनत, मजदूरी कार्य करने वाले श्रमिक वर्ग के कई लोग भी जाड़े में विशेष रूप से रात में काफी परेशानियों का सामना करते हैं। ऐसे लोगों के लिए शासन की ओर से अस्थायी रैन बसेरा की व्यवस्था कराने का निर्देश है। रैन बसेरा में शेड जो चारों ओर से बंद हो, के साथ ही रजाई-गद्दा और अलाव की पूरी व्यवस्था की जाती है ताकि वहां रुकने वालों को ठंड न लगने पाए। प्रतिवर्ष दीपावली के बाद से रैन बसेरा के स्थानों को चिह्नत कर नगर पालिका की ओर से रैन बसेरा की व्यवस्था की जाती है ताकि जाड़ेेे से लोग परेशान न हों।
तीन स्थानों का हो चुका है चयन
मिर्जापुर। अस्थायी रैन बसेरा के लिए नगर में रोडवेज परिसर के पास, विंध्याचल वाहन स्टैंड परिसर के पास तथा घंटाघर में स्थान का चयन कर लिया गया है। दीपावली के बाद से इन रैन बसेरों को व्यवस्थित कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्य को करने वाली संस्था का चयन शेष है। चयन होते ही रैन बसेरा का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
नगर पालिका रैन बसेरा व अलाव के लिए व्यवस्था कर रही है। प्रकाश पर्व के बाद इसमें काम शुरू हो जाएगा। नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें