फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रक्तदान महाशिविर के लिए निकाली गई जन-जागरण रैली

विज्ञापन
रक्तदान सिविर को हरी झंडी दिखाते नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के संयोजन में 23 और 24 अगस्त को प्रभु उपहार भवन शुक्लहा में आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान महाशिविर के लिए बृहस्पतिवार को जन-जागरण रैली निकाली गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला होमगार्ड कमांडेंट विंध्यवासिनी पाठक, ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी व जिला ब्लड बैंक के पीआरओ राम कुमार ने रैली में शामिल होकर लोगों को प्रेरित करते रहे।
रैली शुक्लहा से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, संगमोहाल, रतनगंज, डंकीनगंज, गिरधर चौराहा, महुवरिया व तहसील चौराहा होते हुए प्रभु उपहार भवन पर जाकर संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी, श्री साईं परिवार सेवा संगठन सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अतिथियों ने संदेश दिया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान के द्वारा हम किसी को नया जीवन दे सकते हैं।
यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा और पुण्य का कार्य है। इसके अतिरिक्त जिला बार एसोसिएशन, कचहरी परिसर में भी रक्तदान एवं तनावमुक्त जीवन पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम हुआ। जिसमें जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें