फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंदिर में पूजा कर रही वृद्धा का चेन छीनकर भागा उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। इब्राहिमपुर गांव स्थित अहीरावीर बाबा मंदिर में रविवार सुबह पूजा के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला का सोने का चेन छीन कर उचक्का भाग गया। छिनैती के दौरान महिला के गले में खरोंच आई है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक कमलेश कुमार ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़िता ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर निवासी पार्वती देवी रोज की भांति रविवार सुबह पांच बजे घर से टहलने के लिए निकली थी। बाजार स्थित गांधी चबूतरा के पास मंदिर में दर्शन करके इब्राहिमपुर गांव के पास अहिरा वीर बाबा मंदिर में पूजा करने गई। पूजा करते समय ही पीछे से हेलमेट लगाए उचक्के ने गले से सोने का चेन छीना और फरार हो गया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए तब तक उचक्का फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। पूछताछ में महिला ने बताया की उचक्का हेलमेट लगाया हुआ। वह काले रंग का था और लाल शर्ट पहना हुआ था।थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें