मिर्जापुर। फर्जी कागजात लगा कर एलटी ग्रेड अध्यापक की नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रान्च की टीम ने कौशांबी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।
वर्ष-2016 में एलटी ग्रेड अध्यापकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया था। इसमें शिकायतें आईं कि काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने फर्जी कागजात लगाकर कर आवेदन किया है। प्रकरण की जानकारी होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल माया निरंजन ने जांच कराकर 207 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोतवाली शहर में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के निरीक्षक श्याम बिहारी द्वारा की जा रही है। मामले मेें क्राइम ब्रांच की टीम ने वांछित आरोपी समीर सिंह पुत्र जयकरन सिंह निवासी बक्सी का पुरा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक देवीवर शुक्ल, निरीक्षक श्याम बिहारी, आरक्षी ओमप्रकाश यादव, एनुल हुदा, रेनु कुमारी आदि रही।