फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंतिम संस्कार कर लौट रहे व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर शिवपुर कोइरान बस्ती स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने बृहस्पतिवार को शाम को प्रयागराज की ओर जा रहे बाइक सवार युवक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस हादसे में उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक को घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे में मृत व्यक्ति गांव के किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद रेस्टोरेंट पर नाश्ता करने जा रहा था।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के कोरांव के पचेड़ा गांव निवासी बब्बू राम (50) अपने ही गांव के एक व्यक्ति की मौत होने पर अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों के साथ शिवपुर स्थित रामगया घाट गए थे। अंतिम संस्कार के बाद एक रेस्टोरेंट पर नाश्ता करने के लिए सभी लोग पहुंच रहे थे। इसी बीच बघरा तिवारी गांव निवासी लवकुश (22) ने बाइक से प्रयागराज की ओर जाते समय बब्बू राम को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। साथ ही हादसे में मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। विंंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें