फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सामान्य प्रेक्षक श्रवण कुमार जाटवथ व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में बैठक कर 23 नवंबर को होने वाले मतगणना के संबंध में जरूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना राजकीय पाॅलिटेक्निक परिसर में ही सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट और अन्य प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होकर समाप्ति तक चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू की गई है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करने व अनियमितता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतगणना कराने के लिए हाल के बाहर एवं मतगणना परिसर के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। पर्याप्त संख्या में सीसी कैमरे भी लगाए जाएंगे। मतगणना कक्ष में प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी एक-एक मतगणना एजेंट रख सकेंगे। मतगणना परिसर में मीडिया सेंटर भी बनाया जाएगा। पाॅलिटेक्निक काॅलेज के बाहर मौजूद लोगों को मतगणना की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। प्रत्याशी अपना मतगणना एजेंट बनाने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को आवेदन पत्र देकर मतगणना से एक दिन पहले तक एजेंट बनवा सकते हैं। मतगणना समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशी द्वारा किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल के अलावा भाजपा के ज्ञान प्रकाश दूबे व रवि शंकर पांडेय, सपा के चंद्रमा प्रसाद, बसपा के गुड्डू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें