मिर्जापुर। विंंध्याचल के पास शनिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से यात्री का पैर कट गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर ले गई। जहां इलाज के बाद होश में आने पर यात्री ने अपने नाम व पता आदि के बारे में जानकारी दी।
स्टेशन अधीक्षक विंध्याचल को शनिवार को सुबह सूचना मिली कि अप लाइन पर एक घायल व्यक्ति पड़ा है। मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंची। वहां एक युवक का दाहिना पैर कटा हुआ था और वह पड़ा दिखा। उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद होश में आने पर उसने अपना नाम व पता आदि के बारे में जानकारी दी। घायल जयराम सोरेन (35) पश्चिम बंगाल के उतर दिनाजपुर के तपोंन थाने के मंडापाड़ा गांव के निवासी हैं। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घायल यात्री का इलाज कराया जा रहा है।