फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां व दुधमुंहे पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। भरपुरा पेट्रोल पंप के पास रविवार को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार मां व उसके दुधमुंहे पुत्र की मौत हो गई। हादसे में बड़ा पुत्र और भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

लोकापुर गांव निवासी सुषमा देवी (24) कुछ दिन पहले अपने दो बच्चों के साथ जरहां गांव नई बस्ती स्थित मायके गई थीं। रविवार को शाम को सुषमा अपने भाई राजू प्रजापति (25) के साथ अपने पुत्र तीन वर्षीय किशन और पांच माह के रौनक को लेकर बाइक से ससुराल लौट रही थीं। रास्ते में भरपुरा पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की टक्कर लग गई। ट्रेलर की टक्कर के बाद उसकी चपेट में आकर सुषमा और उनके दुधमुंहे पुत्र रौनक की मौके पर ही मौत हाे गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़री थानाध्यक्ष ने गंभीर रूप से घायल मामा राजू प्रजापति और भांजा किशन को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार मां और उसके पुत्र की मौत हो गई। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें