फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एसआईआर निरस्त करने समेत सात मांगों का ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
किसान यूनियन के पदाधिकारी नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपते
विज्ञापन
लालगंज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को निरस्त करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और चुनाव सुधार समेत सात मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राजू यादव को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जांच कर मतदान का अधिकार बहाल करने, चुनाव में धनबल और बाहुबल पर रोक लगाने और चुनाव के लिए सरकारी वित्तपोषण की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। इस दौरान जिला युवा अध्यक्ष अंकुश सिंह, मंडल सचिव, जिला सचिव सूरज सिंह, तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, तहसील उपाध्यक्ष, तहसील प्रचार मंत्री श्याम सिंह, लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष और हलिया ब्लॉक अध्यक्ष की ओर से मुन्ना पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें