मिर्जापुर। भगवान परशुराम की जयंती जिले में शनिवार को तामझाम से दूर रहकर सोशल डिस्टेसिंग के तहत लोगों ने अपने-अपने घरो में ही मनाई। इस दौरान ब्राह्मण परिवार की ओर से आराध्य देव के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई।
चील्ह विकास खंड कोन के लखनपुर स्थित शास्त्री भवन में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान परशुराम की पूजा वंदना के बाद भक्तो मे प्रसाद स्वरुप खीर का वितरण किया गया। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित साधू तिवारी ने कहा जिस प्रकार भगवान परशुराम ने धरती से दुष्ट धर्म संत द्रोही सहस्रबाहु जैसे राजाओं का अंत किया था। उसी प्रकार कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के नाश भी अवश्य करेगे। इसी तरह रेलवे कॉलोनी में परशुराम जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी महिमा का बखान किया गया। इस दौरान पूर्व भाजयुमो के सह संयोजक सिद्धार्थ मिश्रा,शुभम मिश्र, संकल्प पाठक , पवन, रौनक़ पांडेय आदि मौजूद रहे।