फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भोरमार माफी गांव में बंद भट्ठे पर ईंट से सिर कूंच कर मजदूर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के भोरमार माफी गांव में बंद ईंट भट्ठे पर शनिवार की रात एक व्यक्ति की ईंट से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लाेगों ने भट्ठे के पास शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान गांव निवासी शंकर (45) के रूप में शिनाख्त की।
पत्नी की तहरीर पर मामले में एक आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस चार लाेगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि शंकर दो साल से भोरमार माफी गांव में रहता था। वह मजदूरी करता था। उसकी दो बेटियां हैं।
उसकी पत्नी गीता कुछ माह से मायके गरौड़ी में रह रही थी। शंकर के साथ उसकी बहन सीमा और बहनोई संगम रहते थे। पत्नी गीता ने तहरीर में गांव के ही छोटे नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, ग्रामीणों ने हत्या का कारण कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन, ओपी सिंह ने कहा कि शंकर शराब का आदी था। वह शनिवार की रात को गांव के एक व्यक्ति के साथ शराब पीने ईंट भट्ठे पर गया था।
वहां पर किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। उसने ईंट से शंकर पर प्रहार कर दिया। उसकी की पत्नी गीता की तहरीर पर आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें