फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग एक झुलसा, तीन बचे

Tue, 24 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव में मोमबत्ती से लगी आग के कारण रविवार की देर रात एक व्यक्ति के मकान में आग लग गई। आग से जहां दूसरी मंजिल का एक कमरा धू धू कर जलने लगा
विज्ञापन


वहीं उसमें एक महिला समेत दो बच्चे फंस गए। शोरगुल सुन कर नीचे सो रहे  परिवार के  लोग आनन फानन में छत पर पहुंचे और उन्हें बचा लाए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

भरुहना गांव निवासी भोलानाथ प्रजापति के मकान के दूसरी मंजिल पर उनकी बेटी बिल्लर अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान कमरे की आलमारी में जल रही मोमबत्ती बिस्तर पर गिरने से कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन


बिस्तर पर अपने दो बच्चों के साथ सो रही महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब पूरा कमरा आग की चपेट में आकर धू धू जलने लगा।

लपट लगने पर महिला की नींद अचानक खुली तो अपने तथा बच्चों को आग से घिरा देख कर घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोरगुल सुन कर परिवार के लोगों व पड़ोसियों की नींद खुल गई और वह कमरे से बाहर निकले।

 कमरे में तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। किसी तरह छत पर चढ़े और कमरे में फंसे बिल्लर, उसके दस वर्षीय बेटे अमन, सात वर्षीय बेटी लाजों को किसी तरह से बचा कर बाहर ले आए।

बीच बचाव करने में भोलानाथ का 17 वर्षीय बेटा विनोद प्रजापति गंभीर रूप से झुलस गया। आग से करीब दो लाख रुपये की  क्षति होने की बात बताई जा रही है। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। झुलसे युवक का इलाज अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें