फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्याचल में दिल्ली ब्लास्ट के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हुआ हवन

विज्ञापन
विंध्यधाम परिसर में दिल्ली के विस्फोट मेंं मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ करते
विज्ञापन
विंध्याचल। दिल्ली में हुए विस्फोट में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर के निकास द्वार पर विशेष हवन व शांति पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन विंध्य पंडा समाज की ओर से किया गया था। हवन के दौरान दिवंगत आत्माओं की मोक्ष प्राप्ति और समाज में शांति स्थापित करने के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान विंध्य पंडा समाज के पूर्व मंत्री अवनीश मिश्र, अर्जुन मिश्र, स्पर्श त्रिपाठी, चिराग शुक्ला, आशीष उपाध्याय, दिनेश दीक्षित सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंडा समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। दीप प्रज्वलित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। पंडा समाज के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आतंकवादी कृत्य मानवता के लिए कलंक हैं। समाज को एकजुट होकर शांति एवं सद्भाव का संदेश देना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें