फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तालाब में दिखा चार फीट का मगरमच्छ, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। बेलवन ग्राम सभा के कौहा गांव में तालाब में चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवशंकर पटेल के तालाब में मगरमच्छ दिखा। गंगा और अन्य प्रमुख नदियां यहां से करीब एक किलोमीटर दूर हैं। ऐसे में मगरमच्छ तालाब तक कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय दुबे ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी। एहतियातन ग्रामीण तालाब के पास जाने से बच रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा मगरमच्छ की सूचना अभी नहीं मिली है। जानकारी मिली तो जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें