हलिया। थाना क्षेत्र की राजपुर गांव में एक व्यक्ति के यहां आई बरात में बारातियों को खाना परोसने के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोनगढ़ा गांव निवासी जगनरायन, प्रकाश व राजा के खिलाफ गाली देने, मारपीट जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।
राजपुर गांव निवासी बृजेश ने सोमवार को हलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को राजपुर गांव में एक व्यक्ति के यहां बरात आई थी। खाना परोसते समय किसी बात के लिए मारपीट हो गई। इसमें बृजेश, राजकुमारी घायल हो गईं।