फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटी की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लालीमाटी के पास मोड़ पर सोमवार की रात एक बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार कठवार गांव निवासी राजा कोल (42) गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के कठवार गांव निवासी राजाराम कोल की बेटी की शादी 22 मई को तय थी। सोमवार की शाम वह कार्ड लेकर दीपनगर स्थित अपने साढ़ू के घर गए थे। रात 11 बजे साढ़ू के घर वह बाइक से निकले। लालीमाटी के पास मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि मकान की दीवार ढह गई और वह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें