फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साइबर ठगी मामले में एक व्यक्ति के दो खातों में हुआ 12 करोड़ का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दूसरे के खाते का उपयोग कर ठगी का पैसा मंगाने वाले गिरोह के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने खातों की छानबीन शुरू की है। जांच में पता चला कि एक व्यक्ति के दो खातों में 12 करोड़ रुपये का लेने-देन मिला है। पुुलिस बैंक को नोटिस भेजने के साथ करोड़ों रुपये के हुए लेन-देन मामले की जांच कर रही है। छानबीन में आठ और खातों का पता चला है। अभी इन आठ खातों में कितने का लेन-देन हुआ है। इसकी जांच बाकी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दिलीप विश्वकर्मा की तहरीर पर पांच अक्तूबर को रजनीश मिश्रा निवासी भुईली पांडेय थाना पड़री, विकास यादव निवासी दुबेपुर थाना पड़री, शिवम सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, संदीप सिंह निवासी टकटकपुर खैरा निवासी कछवां, निखिल सिंह निवासी फुलहा थाना चुनार, अरमान सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, सोनू निवासी जोमनपुर थाना कछवां और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी। जांच में पुलिस को 300 खातों का पता चला। पुलिस खातों की छानबीन में जुटी। छानबीन में पुलिस को चुनार निवासी संदीप पटेल नाम के दो खाते एचडीएफसी बैंक के मिले हैं। इसमें लगभग 12 करोड़ का लेन-देन हुआ है। एक खाते में पांच करोड़ 90 लाख 30 हजार 403 रुपये आए और फिर पांच करोड़ 90 लाख 30 हजार 533 रुपये दूसरे खाते में भेजा गया। दूसरे खाते में चार करोड़ 45 लाख 73 हजार 644 रुपये आए और फिर चार करोड़ 45 लाख 68 हजार 644 रुपये दूसरे खाते में भेजे गए। छानबीन में इस व्यक्ति के आठ और खाते का पता चला है। इसमें भी कराड़ो रुपये होने की आशंका है। छानबीन की जा रही है। इन खातों में आए रुपये का पता नहीं चल सका है। पुलिस बैंको को नोटिस भेजकर जांच में जुटी है।
...........................
वर्जन
साइबर ठगी मामले में चुनार निवासी संदीप पटेल के दो खाते में 12 करोड़ का लेनदेन मिला है। इसके आठ और खातों का पता चला है। इसमें भी करोड़ों रुपये होने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित मिश्रा, देहात कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें