फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह के मुजेहरा कला गांव के पास बुधवार सुबह गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजन उसे उपचार के लिए पीएचसी लेकर गये। जहां से उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ड्राइवर को पकड़कर ट्रैक्ट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव निवासी राजवीर उर्फ पोलू (7) बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। बच्चा ट्रैक्टर के पहिरए के नीचे आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। परिजनों का कहना था कि ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से बच्चे की जान गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। चील्ह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें