फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गड्ढे के पानी में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में बुधवार की शाम 10 वर्षीय बालक खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। पड़ोसियाें की सूचना पर पहुंचे परिजन जब तक उसे बाहर निकालते, उसकी डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ददरा मुतलके रामपुर गांव निवासी रामू का 10 वर्षीय पुत्र प्रमोद बुधवार की शाम घर के बाहर खेलते-खेलते पास ही स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। इसकी जानकारी पास-पड़ोस के लोगों द्वारा उसके घर वालों दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन जब तक पानी भरे गड्ढे से प्रमोद को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। प्रमोद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एक लड़के की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें