फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तिरंगा यात्रा में शामिल मालवाहक पलटा, बालक की मौत, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा में शामिल मालवाहक वाहन शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर आदर्श इंटर काॅलेज के पास पलट गया। हादसे में मैजिक सवार चार लोग घायल हो गए। लोग घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गए, जहां डाॅक्टर ने 12 वर्षीय सत्यम को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर उसके परिजन आक्रोशित हो गए। सत्यम के परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल में शहर, देहात कोतवाली और महिला थाने से फोर्स बुलाई गई। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर दोमुहिया तिराहे से बिंद समाज के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। विभिन्न गांवों से होते हुए तिराहे पर यात्रा के पहुंचने पर समाज के लोगों ने झूरी बिंद की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। तिरंगा यात्रा में शामिल मालवाहक वाहन हलुआ व घुघरी रखा था।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को हलुआ और घुघरी बांटने के बाद गाड़ी खाली हो गई। गाड़ी के वापस जाते समय उस पर लाेग सवार हो गए। विसुंदपुर आदर्श इंटर काॅलेज के पास वाहन पलट गया। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे में टीकापुर निवासी सत्यम उर्फ डीएम (12), शुभम बिंद (10) , रुपेश बिंद (13), अनिल कुमार (37) निवासी बेलवरिया घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गए जहां डाॅक्टर ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी विवेक जावला ने सत्यम के परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें