फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 339 करोड़ से गंगा पर बनेगा पुल, मध्य प्रदेश से भी आवागमन होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर-प्रयागराज के साथ मध्य प्रदेश रीवां मार्ग तक जुड़ने वाले गोपीगंज-रामपुर जोपा मार्ग पर दो लेन के पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। जल्द ही 339 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण शुरू होगा। निधि आवंटन की पहली किस्त मिल गई है। पिछले माह पुल निर्माण के लिए चयनित मार्ग को बदलने के लिए नए स्थान के सर्वे को लेकर पेच फंस गया था। इसके बाद दोबारा सर्वे हुआ।
विज्ञापन

रामपुर घाट पर बने पीपा पुल से लोग गंगा नदी पार करते हैं। पीपा पुल से भदोही, वाराणसी, प्रयागराज और आस-पास के जिलों में आवागमन होता है। बरसात में इसे खोल दिया जाता है। काफी समय से रामपुर घाट पक्का पुल की मांग की जा रही थी। पक्का पुल बन जाने से सोनभद्र और मध्य प्रदेश के रीवां जनपद से और लखनऊ, कानपुर और दिल्ली से आवागमन आसान होगा। रामपुर घाट पर पक्का पुल के निर्माण के लिए कैबिनेट ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 1440 मीटर लंबा और साढ़े 10 मीटर चौड़ा पुल बनना है। रामपुर घाट पर 339.70 करोड़ से बनने वाले पक्के पुल की स्वीकृति के बाद शासन की ओर से 118.89 करोड़ रुपये जारी हो गए। मिर्जापुर में बभनी से लेकर भदोही में बिहरोजपुर तक पुल निर्माण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया था। टेंडर भी हरियाणा की एक कंपनी को दिया गया। काम शुरू होने से पहले अक्तूबर में रास्ता बदले जाने को लेकर पेच फंस गया था। इसे लेकर नये स्थान के सर्वे की मांग की गई। पुल बनने के स्थान का चयन होते ही अब पुल के निर्माण कार्य की तैयारी शुरू हो गई है।

.............................................

वर्जन

रामपुर घाट पक्का पुल निर्माण के लिए स्थान का चयन हो गया है। सर्वे के बाद उपयुक्त स्थान पर पुल बनेगा। पहली किस्त मिलने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। पुल का जल्द निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएस उपाध्याय, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें