फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भैरोप्रसाद चिकित्सालय में खुलेगा 50 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
सिविल लाइन में बना भैरा प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिविल लाइन तिराहा के पास भैरो प्रसाद जायसवाल अस्पताल में 50 बेड का अस्पताल संचालित होगा। इसमें ओपीडी के साथ सर्जरी और इमरजेंसी की सुविधा रहेगी। इसके लिए पद स्वीकृत हो गए हैं। सामान के लिए बजट आवंटन की प्रकिया चल रही है। अभी भैरो प्रसाद अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के चार विभाग चल रहे हैं। 50 बेड का अस्पताल बनने के बाद नेत्र विभाग को छोड़कर बाकी विभागों को वापस मंडलीय अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइन में भैरो प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट ने जमीन आंख के अस्पताल के लिए दिया था। अस्पताल बनने के बाद यहां पर आंख के अस्पताल के बजाए मेडिकल कॉलेज से मानसिक, नाक, कान, गला और चर्म रोग विभाग को मंडलीय अस्पताल से स्थानांतरित कर दिया गया। मई महीने से अस्पताल का संचालन होने लगा। कार्यदायी संस्था ने बिल्डिंग सीएमओ कार्यालय को हैंडओवर किया है। सीएमओ कार्यालय से एनओजी मेडिकल कॉलेज को दिया जाना था पर अब शासन से भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में 50 बेड का अस्पताल बनाने की स्वीकृति दी है। इसके लिए अस्पताल में डॉक्टर और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ के 40 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें मेडीसीन, हड्डी, सर्जरी, गाइनोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ के डाक्टर सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ हैं।


भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में 50 बेड का अस्पताल बनाने के लिए शासन की ओर से डॉक्टर और पैरा मेडिकल के 40 पद स्वीकृत किए गए है। प्रकिया चल रही है। शासन से डॉक्टर व स्टाफ मिलने के बाद अस्पताल संचालित किया जाएगा। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। नेत्र विभाग यहीं रहेगा। मेडीसीन, हड्डी, गाइनी, सर्जरी व बाल रोग के डाक्टर यहां रहेंगे। - डा. सीएल वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें