संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई। रामलीला मंचन के दौरान घंटों चले युद्ध के बाद विभीषण की युक्ति पर श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण मारा। तीर लगते ही दशानन धराशायी हो गया। रावण वध होते ही मेला क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद लोगों ने मेले में घूमकर खरीदारी की।
देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी और ढेरवरिया में विजयादशमी मेले का आयोजन हुआ। चील्ह और मुझेहरा कला के ऐतिहासिक मेले में हजारों दर्शक पहुंचे। यहां राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। छानबे के विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। बिहसड़ा बाजार में 35 फीट ऊंचे चलते-फिरते और गर्जना करते रावण के पुतले का दहन हुआ। जिगना क्षेत्र में रावण वध के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। चुनार के लंका मैदान में श्रीराघवेंद्र रामलीला समिति की ओर से रावण दहन किया गया। सक्तेशगढ़ क्षेत्र के पटेल नगर (नदिहार) और नुनौटी में भी विजयादशमी का पर्व मनाया गया।
इसके अलावा कटरा सर्रोई, खम्हरिया दमुआन, पाली, मवैया मोहनपुर, खैरा, गौरा, सिकराकला, गोडसर, बजटा, पटेहरा, चितौली, नरोइया, मनिकठी, गोगांव और श्रीनिवास धाम समेत कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन हुआ। कछवां, लालगंज के मिलेट्री ग्राउंड, अदलहाट और अहरौरा में भी रावण दहन के साथ विजयादशमी मेले का आयोजन किया गया।
विजयादशमी पर कछवां में रावण दहन करते लोग।- सोशल मीडिया।- फोटो : shiv tripathi