फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेडिकल कॉलेज में 28 करोड़ से बनेगा 300 बेड का छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वसाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों को रहने के लिए छात्रावास की समस्या दूर होने वाली है।
विज्ञापन

शासन से 28 करोड़ की लागत से बनने वाले 300 बेड के छात्रावास निर्माण को मंजूरी मिल गई है। कार्यदायी संस्था भी तय हो गई है। जल्द छात्रावास का निर्माण शुरू होगा। इसके बाद बच्चों की समस्या दूर हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में 180 बेड का पुरुष और 160 बेड का महिला छात्रावास बना है। इसके अलावा 29-29 बेड का पुरुष और महिला इंटर्न डॉक्टर के लिए छात्रावास बना है। मेडिकल कॉलेज में इस समय पांचवें बैच का प्रवेश हो गया है। इसके बाद मेडिकल के अब 500 छात्र हो गए हैं।
विज्ञापन

500 छात्रों के रहने के लिए 300 बेड का छात्रावास था। इस कारण समस्या हो रही थी। फिलहाल छात्रों को 29-29 बेड के इंटर्न छात्रावास और टाइप टू भवन में रखा गया है। इसके अलावा पुराने छात्रावास में दो की जगह तीन बेड लगा दिया गया है। आगे छात्रों की संख्या और बढ़ेगी। तब छात्रावास की समस्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन

इसे देखते हुए 300 बेड के छात्रावास का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। 28 करोड़ की लागत से 300 बेड का छात्रावास बनेगा। इसमें 160 बेड पुरुष और 140 बेड महिला छात्रावास का बनेेगा। बजट स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द टेंडर आदि प्रक्रिया को पूरा करके निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें