फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से छात्र की मौत, छात्रा घायल

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र में राजगढ़ कर्बला के पास पिकअप ने साइकिल से घर जा रहे छात्र-छात्रा को धक्का मारकर घायल कर दिया। पिकअप चालक दुर्घटना के बाद भाग निकला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां छात्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि छात्रा की हालत स्थिर बताई गई।
विज्ञापन

कृषक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का कैंप चल रहा है। छात्र-छात्राएं कैंप में भाग लेकर अपराह्न चार बजे साइकिल से घर जा रहे थे। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ के कर्बला के पास सामने से आ रही ट्रक से पास लेने के लिए पीछे से आ रही पिकअप ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया। घायलों में साइकिल सवार प्रेमचन्द्र (22) पुत्र जयप्रकाश निवासी चित विश्राम एवं नीतू (21) पुत्री जयप्रकाश निवासी मोकरसीम करमा सोनभद्र हैं। लोगों द्वारा घायलों को आननफानन में स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। डा0 एनएन गुप्ता ने गंभीर छात्र का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें