फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में मिली गड़बड़ी पर जताई कड़ी नाराजगी

Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। एसडीएम मड़िहान ने विकास खंड पटेहरा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहे कस्तूरबा गांधी विद्यालय का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियाें पर एसडीएम ने तैनात अध्यापिकाओं तथा कर्मियाें को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मड़िहान नीतीश कुमार शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे मड़िहान बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चलने वाले कस्तरूबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां छात्राओं द्वारा साफ सफाई करते देख वार्डेन से इसका कारण पूछा तो वार्डेन ने बताया कि चौकीदार ही साफ सफाई का कार्य करता है। इस पर उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चौकीदार को कड़ी फटकार लगाई। रसोई में मानक के अनुरूप खाना नहीं बनने और छात्राओं को अभी तक ड्रेस सहित अन्य सामानाें का वितरण नहीं करने तथा जमीन पर छात्राओं को सोते देख कड़ी नाराजगी जताई। विद्यालय में सौ से अधिक छात्राओं का पंजीकरण होने पर शुक्रवार को मात्र 59 छात्राओं के मौजूद रहने पर कारण पूछा तो वार्डेन ने बताया कि अन्य छात्राओं की तबीयत बिगड़ जाने के कारण नहीं आई हैं। इसके बाद एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका मंगाकर देखा तो कक्षा छह में 41 का पंजीयन हुआ है, जिसमें मौके पर 23 छात्राएं मौजूद थीं। कक्षा सात में 28 के स्थान पर 19 और कक्षा आठ में 31 के सथान पर 21 छात्राएं मौजूद थीं। छात्राओं की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। उधर, तीन अध्यापिकाओं में से केवल दो के मौजूद पाए जाने पर पूछताछ की तो बताया गया कि एक अध्यापिका छुट्टी पर चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें