मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस गुरुवार को ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सपाइयों ने जहां एक ओर अस्पतालों में गरीब मरीजों में फल वितरित किया, वहीं दूसरी ओर बैंडबाजे के साथ पूरे इलाके में भ्रमण कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई।
जमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जमालपुर बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और प्राथमिक स्वास्थ्य पर मरीजों में फल बांटें । सयुस के जिला सचिव दिनेश यादव के नेतृत्व में बैंडबाजे के साथ जुलूस निकाल कर बाजार में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान दिलीप गुप्ता, शिवम सिंह, अमित चौहान, जुगल किशोर यादव, रीता यादव, राजेश यादव, रतन गुप्ता, दीपक गुप्ता, विकास, अमल सिंह, अंशु यादव, मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
छानबे प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गैपुरा स्थित सपा कार्यालय पर लालता प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सपाइयों ने उनके दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गरीबों के बीच फल वितरित किया गया। इस दौरान लालता यादव, हनुमान यादव, रिंकू सरोज, दशरथ सरोज, राजेश यादव, भोलानाथ यादव, लालमणि यादव, सुरेश गुप्ता, मनोज शुक्ला, कैलाश नाथ, जान मोहम्मद, मजहर अली आदि लोग उपस्थित रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सपा के जिला उपाध्यक्ष श्याम नारायण यादव के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। बाजार स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में सपा मुखिया के दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान सोकिम अहमद, नियादर सिंह, हरिशंकर यादव, सतेंद्र मिश्र, लल्लू दूबे, उमाशंकर यादव, अरविंद यादव, रहीम खान आदि लोग मौजूद रहे।
उधर ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान संघ की ओर से जन्मदिन उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान कमला सिंह पटेल, तूफानी यादव, गायत्री पटेल, अशोक कोल, कृपाशंकर, दयाशंकर आदि मौजूद रहे। शेरवां प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी ब्राह्मण विचार मंच की ओर से देवकली इंटर कालेज परिसर में सपाइयों ने बड़े उल्लास से जन्मदिन मनाया। सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाइयां बांटी। इस दौरान उमानाथ तिवारी, बृजनाथ चौबे, श्रीकांत द्विवेदी, सतीश तिवारी, रमाकांत चौबे, अमरेश द्विवेदी, बबलू चौबे, केशरी नंदन चतुर्वेदी, पप्पू तिवारी, प्रमोद तिवारी, अशोक पाठक आदि लोग उपस्थित रहे। ब्लाक सभागार में जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान सपा नेता रवि प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान रुद्दन सिंह, हरिशंकर सिंह, बुल्लू यादव, छोटेलाल, सोना यादव, मारकंडे निषाद, अशोक सिंह, जय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।