फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की पहली बैठक में जनसुविधाओं पर चर्चा

Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगरपालिका चुनार के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे पालिकाध्यक्ष हसीना बेगम की अध्यक्षता में सभागार में की गयी। सभी सभासदों की मौजूदगी में नगर की जनसुविधाओं सहित सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में तत्काल सुधार किए जाने संबंधी कई प्रस्ताव पारित हुए। इसके अलावा पालिका के विकास कार्यों के निर्णय, सामग्री खरीद आदि कार्याें के लिए सभासदों की सात सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया गया। समिति विकास कार्याें के चयन में भी सहयोग करेगी।
विज्ञापन

बोर्ड की पहली बैठक में ही पालिकाध्यक्ष के तेवर काफी तीखे रहे। उन्होंने नगर में स्ट्रीट लाइट की बदहाली पर विभाग के विद्युत कर्मचारियों की जमकर क्लास ली और 24 घंटे के अंदर नगर के सभी खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने का आदेश दिया। कहा कि दिन में स्ट्रीट लाइट जलती मिली तो ठीक नहीं होगा। इसके अलावा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में तेजी लाने के लिए बीस पुरुष संविदा सफाई कर्मियों के नियुक्ति पर भी प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में उपस्थित सभासदों ने जनसुविधाओं को बहाल करने के साथ नगर में आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता बरकरार रखने हेतु आवश्यक उपकरण लगाने की मांग किया। सभासद अखिलेश मिश्र ने नगर में आवारा घूमने वाले सुअरों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। सभासदों की मांग पर बैठक में निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मियों को निर्देश जारी किए जाए कि वह प्रतिदिन अपने इलाके के वार्ड सदस्य से मिलने के पश्चात ही सफाई कार्य आरंभ करें जिससे उनकी निगरानी की जा सके। नगर की स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखने के लिए वार्ड संख्या एक से 15 तक की जिम्मेदारी संविदा कर्मी संतोष गुप्ता व विनोद श्रीवास्तव एवं 16 से 25 तक के वार्डों की स्ट्रीट लाइट की जिम्मेदारी पालिका के बिजली कर्मी घरभरन को दी गयी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि दिन में यदि एक भी स्ट्रीट लाइट जलती दिखी तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। संचालन अधिशासी अधिकारी सीपी सिंह ने किया। इस अवसर पर अवर अभियंता राजेश निषाद, कर अधीक्षक अरुण पांडेय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मिथिलेश कुमार सहित सभी पुरुष एवं महिला सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें