छानबे। विजयपुर स्थित ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारियों सहित मनरेगा कर्मचारियों की हुई बैठक में मनरेगा एवं पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि, शौचालय, वाटर टैंक, जॉब कार्ड सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई ।
खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार सोनकर ने मनरेगा के तहत किए गए परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब मनरेगा के तहत शौचालय, वाटर टैंक सहित 29 कार्य कराए जाएंगे। सहायक कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार जायसवाल ने भी मनरेगा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एडीओ पंचायत रमेश चंद्र उपाध्याय, एडीओ सांख्यकी अनिल कुमार शुक्ल, एडीओ सहकारिता द्वारका नाथ तिवारी, दीपचंद्र मिश्र, प्रेेम बहादुर सिंह, मूलचंद यादव, रामबाबू यादव, विजय पांडेय, सुभाष दूब्रे, संतोषधर दूबे, वीरेंद्र यादव, तीर्थराज सिंह, रविशंकर यादव, वीके सिंह, शहनवाज खान, लालजी, रामचंद्र, रमाकांत, कुच्छू लाल, लालमणि, विजय शंकर उपाध्याय, राजाराम, मनोज दूबे, राम सहाय मौर्य, जितेंद्र सिंह, गुलाब चंद्र सेठ, सूर्यबली यादव, जय देवी, मदन मोहन, विश्राम, राजेश यादव, बृजमोहन, मंगल सिंह, आदि उपस्थित रहे।