फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की सुरक्ष्ाा के लिए तपस्या की जरूरत

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को नगर के पक्काघाट पर मां गंगा की भव्य आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। ब्राह्मण महिला समाज की ओर से गंगा बचाओ अभियान के तहत नगर के पक्काघाट पर मां गंगा की विधिवत पूजन और आरती संपन्न कराई गई। महिला सदस्यों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

मां गंगा के पूजन और भव्य आरती के दौरान गंगा मइया के जयकारे से पूरा पक्काघाट गुंजायमान हो रहा था। गंगा बचाओ अभियान के तहत आयोजित धार्मिक आयोजन में आचार्य पंडित रामलाल त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाया। मां गंगा के पूजन के उपरांत श्री त्रिपाठी ने भव्य आरती कर देश की खुशहाली के लिए कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनवरत तपस्या के उपरांत गंगा मां पृथ्वी पर अवतरित हुई हैं। उन्होंने कहा कि मां गंगा को सुरक्षित रखने के लिए भी अब तपस्या की जरूरत है।
विज्ञापन

ब्राह्मण महिला समाज की अध्यक्ष नीलम पांडेय ने कहा कि गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाने के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को बढ़चढ़ कर आगे आना होगा। इसी क्रम में समाज की कोषाध्यक्ष रीता पांडेय ने कहा कि पतित पावनी मां गंगा की पूरा देश आदर करता है, तथा मां गंगा सबकी आस्था की प्रमुख केंद्र भी हैं, इसलिए हम सभी को चाहिए कि इसकी निर्मलता और स्वच्छता को बरकरार रखते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका माया मिश्रा के साथ ही साधना, नूतन, उषा, विनय, आशा, सुनीता, मीनू, जयश्री, निर्मला सहित ब्राम्हण महिला समाज की समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें