मिर्जापुर। वीर एकलव्य समाजोत्थान समिति के शिवपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में नाविकों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई।
संस्था के संस्थापक स्वामी अखिल मित्तल मझवार के सानिध्य में पूरे विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, भदोही के 250 घाटों पर एक साथ सायं सात बजे सफाई अभियान के साथ महा आरती दीपदान की जाएगी। प्रमुख घाटों पर गंगा स्लोगन लेखन, अविरल गंगा, निर्मल गंगा, मन चंगा, स्वच्छ गंगा आदि नारे लिखे जाएंगे। संस्था द्वारा नदी-नाव-नाविक के संरक्षण के लिए चरणबद्ध आंदोलन व जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी। प्रथम चरण में गंगा की अविरलता व स्वच्छता के लिए गंगा तटों पर बसे आम जन को उनके महत्व को बताने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि संगठन गंगा घाटों व नदी में प्रदूषण आदि समस्याओं को लेकर 21 मई को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में राधेश्याम निषाद, आशाराम बिंद, लल्लू राम, अतुल कुमार, डा. लाला राम निषाद, रामबली निषाद, चेत नंद महाराज, ठाकुर व्यास, साधू राम व्यास, साधू राम निषाद, कृष्ण प्रसाद, शंकर बिंद आदि रहे।