फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का अनशन दूसरे दिन भी जारी

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान कल्याण अधिकार सेवा समिति के तत्वावधान में शाहगंज तिराहे पर चल रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन एवं बेमियादी अनशन मंगलवार को जारी रहा। अनशन स्थल पर बैठे किसानों ने कहा कि मांगे माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

राजगढ़ के शाहगंज तिराहे पर चल रहे धरना-प्रदर्शन एवं बेमियादी अनशन के दूसरे दिन किसानों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि क्षेत्र में खोले गए गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों से गेहूं न खरीदकर बिचौलिए का गेहूं खरीदा जा रहा है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अनशन पर बैठे किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान कमेटी के महासचिव दीनानाथ ने एसडीएम मडि़हान को एक पत्रक सौंपकर कहा कि किसानों की आठ सूत्रीय मांगें नहीं मानी गई तो कांग्रेस के लोग भी गुरुवार से अनशन में शामिल हो जाएंगे। धरनासभा में किसान नेता सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि किसानों के साथ हो रहा अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि गेहूं खरीद केंद्र खोलकर प्रभारी बने बैठे सरकारी नुमाइंदे बिचौलिए का गेहूं खरीद रहे हैं, यह मनमानी किसी भी हाल में नहीं चलने दी जाएगी। विक्रम सिंह ने कहा कि किसानों को गेहूं खरीद केंद्र से भगाया जा रहा है। चेतावनी दी कि किसानों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस समस्याओं के निदान के लिए क्षेत्र के दो किसान डा. अरविंद सिंह व देव शरण सिंह दो दिनों से बेमियादी अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान हौसिला सिंह, श्याम नारायण, ओमप्रकाश सिंह, लालता सिंह, रामजग यादव, बसंत लाल, सीताराम कोल, जगदंबा प्रसाद, लालमनी, राम सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें