फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय का ताला तोड़ चोराें ने उड़ाए सामान

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। प्राथमिक विद्यालय भांवा में दरवाजे का ताला तोड़ कर शनिवार की रात चोर विद्यालय का सारा सामान ले उड़े। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे विद्यालय के प्राधानाध्यापक व प्रधान ने थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भांवा में चोराें ने दरवाजे का ताला तोड़ कर शनिवार की रात नौ कुर्सी, दो जग, छह गिलास, वेट मशीन, शीशा, विद्यालय की मुहर, 25 चटाई ,एक दरी, रजिस्टर, रस्सी, कीट बाक्स सहित कई सामान चुरा लिया। रविवार की सुबह ग्रामीणाें ने जब चोरी की सूचना ग्राम प्रधान को दी तो प्रधान ने इसकी जानकारी तत्काल विद्यालय के प्राधानाध्यापक को दिया। विद्यालय में चोरी की खबर सुनते ही भाग कर पहुंचे प्राधानाध्यापक मनोज भारती ने ग्राम प्रधान शहनवाज खान के साथ थाने पहुंच कर अज्ञात चोराें के विरूद्ध चोरी की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बतातें चलें कि पिछले एक वर्ष में इस विद्यालय में कुल चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं जिसका खुलासा पुलिस द्वारा आजतक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें