फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय निशानेबाजों के साथ ब्रिटेन मेें हुए दुर्व्यवहार के विरोध में नगर के गुड़हट्टी चौराहे पर युवा कांग्रेस व राहुल गांधी फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कैमरुन व्हाइट का पुतला फूंका। पुतला फूंकने से पहले कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी भी की। सभा में देश के प्रधानमंत्री से खिलाडि़यों के साथ अपमानजनक व्यवहार पर कड़ा रुख अपनाने व लंदन ओलंपिक में खिलाडि़यों को न भेजने व राजनयिक स्तर पर कड़ा विरोध दर्ज कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस व राहुल गांधी फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने गत दिनों ब्रिटेन में भारतीय निशानेबाजों के साथ अपमानजनक व्यवहार किए जाने के विरोध में संगठन के जिला कार्यालय से जुलूस निकाला जो धोबियानी गली, पान दरीबा से प्रारंभ होेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गुड़हट्टी चौराहे पर पहुंचा।
चौराहे पर हुई सभा में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि विदेशी धरती पर भारतीय निशानेबाजों गुरुप्रीत सिंह तथा पेषा तमांग के साथ अधिकारियाें द्वारा किए गया दुर्व्यवहार खिलाडि़यों का नहीं खेल का अपमान है। युवा कांग्रेस के गुलाम मुस्तफा ने कहा कि निशानेबाजों के साथ अंग्रेजों के इस व्यवहार को भारतीयों के प्रति 1947 से पहले की मानसिकता करार दिया। कहा यह भारतीय खिलाडि़यों का नही देश का अपमान है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को 250 वर्ष तक गुलाम बना रखा था लेकिन 1947 के बाद भारत पूर्ण रूप से स्वतंत्र राष्ट्र है। ब्रिटेन को भारत की सम्प्रभुता को ठेस पहुंचाने का कोई हक नहीं है। सभा केबाद कार्यकर्ताओं ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
विज्ञापन

पुतला दहन कार्यक्रम में आशीष कुमार दूबे, विजय शर्मा, अमरनाथ सोनी, अभय शर्मा, जोनी शर्मा, मनोज कुमार भारती, रामेश्वर शर्मा, अविनाश, मो. आरिफ, दिनेश यादव, आफाक, संदीप, रामनारायण मौर्या, शुभम श्रीवास्तव, सफैद्दीन, कमल किशोर, शिवम कुमार, मो. इमरान, आनंद श्रीवास्तव, अनिल कसेरा, विवेक चौरसिया, हरि शंकर, आकिब, संतोष गिरि, शुभम अग्रहरि, रामनरेश मौर्या,शिवम सिंह, अकबर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें