फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न पर जताई नाराजगी

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर ईंट निर्माता संघ की बैठक गुरुवार को सांई गार्डेन में हुई। जिसमें निर्मल गोहराना अधिशासी निर्देशक की ओर से एनजीओ के माध्यम से ईंट भट्ठा मालिकों का उत्पीड़न करने पर रोष जताया गया। साथ ही सहायक श्रमायुक्त ने भट्ठा मालिकों को शासन व एसोसिएशन द्वारा तय मानकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त पंकज सिंह राना ने कहा कि जांच के दौरान ईंट भट्ठा मालिकोें के भट्ठा से संबंधित रिकार्ड वैज्ञानिक दृष्टि व विधिक नहीं होती है। जब उनके विरुद्ध कार्रवाई होती है तब रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर पाते।
इस दौरान उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठा एसोसिएशन व शासन द्वारा निश्चित मानकों के अनुसार कागजात रखा जाए। साथ ही प्रदेश से बाहर के मजदूरों को रखने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है।
विज्ञापन

इसके अलावां अन्य मजदूरों को रखने के लिए भवन निर्माण में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बैठक में अध्यक्ष अशोक सिंह, देवी प्रसाद चौधरी, सुभाष सिंह, नजरुल, शिवाकांत पांडेय, श्यानरायण दूबे, विष्णु कुमार गुप्ता, विपीन सिंह, वीरु सिंह, श्यामजी मिश्र, सुशील कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, राकेश सिंह, शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें