फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दर्जन गांवों में एक माह से अंधेरा

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक माह से हलिया व लालगंज ब्लाक के करीब पांच दर्जन गांवों के लोग अंधेरे में हैं। शिकायत के भी बाद विभाग आपूर्ति दुरुस्त कराने के लिए कदम नहीं उठा रहा है। एक महीने पहले आई आंधी में तार और कई खंभे उखड़ गए थे, जिसके कारण बिजली ठप है।
विज्ञापन

जून में आई आंधी के चलते हलिया, बरौंधा तथा देवरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडराें से जुड़े करीब 157 विद्युत पोल ध्वस्त हो गए हैं, जिससे तीन दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप हो गई है। पोल के तार भी जगह-जगह से टूटकर नीचे गिर गए हैं।
विद्युत उपकेंद्र हलिया से जुड़े कोटाघाट फीडर के 16 गांव में 77 पोल, हलिया फीडर से जुड़े पांच गांवों के नौ पोल, अदवा फीडर से जुड़े चार गांवाें में नौ खंभे, विद्युत उपकेंद्र देवरी से जुड़े पांच गांवों में 30 पोल, ड्रमंडगंज फीडर से जुड़े तीन गांव में पांच पोल तथा विद्युत उपकेंद्र बरौंधा से जुड़े सात गांवों में 37 पोल धराशायी हो गए हैं। क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक अन्य गांवों में पुराने पोल व तार जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं, जिससे आए दिन विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। विद्युत पोल व तार के टूटकर गिर जाने से ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता हौसला प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि पोल व तार के मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाकर विद्युत विभाग को भेजा गया है, स्टीमेट पास होते ही आपूर्ति बहाल कराने का कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें