फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड

Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला महिला चिकित्सालय में किसी रेडियोलाजिस्ट की तैनाती अभी तक न होने के चलते गत सात महीने से अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद चल रहा है। कक्ष बंद होने से जिले के दूर-दराज से आने वाली गर्भवती समेत अन्य बीमार महिलाओं को निजी पैथालाजी में जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार भले ही लोगाें को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की बात करती है, लेकिन हकीकत में ऐसा हो नहीं पा रहा है। इस समय सरकारी अस्पतालाें का यह हाल है कही बिल्डिंग है तो मशीन नहीं, मशीन है तो स्टाफ नहीं है। साथ ही स्टाफ भी है तो वह अपने दायित्वाें का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। जिसका खामियाज मरीजाें को भुगतना पड़ रहा है। जब सुविधा मुहैया कराने की बात आती है तो मरीज निजी अस्पतालाें से अधिक रुपया सरकारी अस्पतालाें में खर्च कर दे रहे है फिर भी उनका सही इलाज नहीं किया जाता है। जिला महिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलाजिस्ट चिकित्सक के नवंबर माह में सेवानिवृत्त होने के बाद सात महीने बीत गए, लेकिन आज तक किसी की तैनाती नहीं की गई। जिससे अल्ट्रासाउंड कक्ष तब से बंद है। बताते चलें कि जनपद की करीब 100 से अधिक गर्भवती व अन्य महिलाएं जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव व जांच कराने रोजाना आती है। जिसकी जानकारी के लिए अल्ट्रासाउंड लिखा जाता है। इस बाबत सीएमओ डा. उमेश यादव ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में रेडियोलाजिस्ट चिकित्सक को तैनात करने के लिए शासन को पत्र कई बार लिखा जा चुका है। लेकिन अभी तक किसी की तैनाती नहीं हो पाई है। चिकित्सक के तैनात होते ही अल्ट्रासाउंड कक्ष खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें