मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग की ओर से पहली बार सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में माडल बूथ बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में 34 बूथों को माडल बूथ बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र में माडल बूथ बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत मिर्जापुर सदर विधानसभा के 08 माडल बूथ बनाया जा रहा है। इसमें एएस जुबली इंटर कालेज के 04, सेंट मैरी के 02 और जीडी बिनानी के 02 बूथ को माडल बूथ बनाया जा रहा है। मझवां विधानसभा में गांधी इंटर कालेज कछवां के 05 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कछवां के 03 बूथ को माडल बूथ बनाया जाएगा। वहीं चुनार विधानसभा क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदलपुरा के 03, प्राथमिक स्कूल जमुई के 02 और प्राथमिक स्कूल रैपुरिया प्रथम के 03 बूथों को माडल बूथ बनाया जा रहा है। मड़िहान में प्राथमिक स्कूल भदौहां के 01, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलवारी खुर्द के 01, प्रथमिक स्कूल धनसिरिया के 02 और जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा के 04 बूथ को माडल बूथ बनाया जा रहा है। इसी तरह छानबे विधानसभा क्षेत्र में बापू उपरौध इंटर कालेज के दो बूथ को माडल बूथ बनाया जा रहा है।