फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, मची अफरातफरी

Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला चिकित्सालय परिसर में भोजन बनाते समय रविवार की शाम की एक सिलेंडर में आग लग गई। जिससे परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे कुछ लेागाें ने मिट्टी वगैरह डाल कर आग को बुझाया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में गत काफी दिनाें से भर्ती एक मरीज के परिवार वाले रविवार की शाम चिकित्सालय परिसर में छोटे गैस लिसेंडर पर भोजन बना रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। जब तक लोग मौके पर पहुंच कर आग को बुझाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर दिया था। सिलेंडर में आग लगने की खबर पर आसपास भोजन बना रहे अन्य लोग अपने-अपने सामान छोड़ कर भागने लगे। जिससे परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी बीच कुछ लोगाें को सिलेंडर में आग लगने की जानकारी हुई तो वह भाग कर पहुंचे और मिट्टी आदि मंगवा कर उस पर डाला, तब जाकर आग बुझी। बताते चलें कि रैन बसेरा में ताला बंद होने के कारण मरीज परिसर के एक खुले स्थान पर खाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें