फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोपनीयता रहेगी बरकरार

Tue, 24 Dec 2013 05:44 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यालय से अब सरकारी कागजात फोटो कापी कराने के नाम पर बाहर नहीं ले जाए जा सकेंगे। इसके लिए पुलिस हेडक्वार्टर से सूबे के समस्त जनपदों के क्षेत्राधिकारियों को फोटो कापी मशीन से लैस करने की व्यवस्था की गई है। योजना को मूर्त रूप देने के लिए लगभग 475 क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में फोटो कापी मशीन लगाने के लिए 1.90 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला के अनुसार विभाग के अभिलेखों के रखरखाव व उन्हें सुरक्षित करने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त क्षेत्राधिकारियों के कार्यालय को फोटो कापी मशीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। ताकि सरकारी अभिलेखों की छायाप्रति लेने के लिए बाजार में न जाना पड़े। इसके लिए समस्त जनपद के पुलिस प्रभारियों को ‘यातायात प्रबंधन निधि’ से 40,000 रुपये प्रति मशीन की दर से धनराशि प्रदान कर दी गई है। साथ ही जनपद पुलिस प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि फोटो कापी मशीन क्रय करके क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में लगवाना हर हाल में सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें