फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण में लापरवाही क्षम्य नहीं

Mon, 16 Dec 2013 05:45 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राशन कार्ड नवीनीकरण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कोटेदार कार्डधारकों से संपर्क कर नवीनीकरण फार्म भरवाएं। कार्डधारक मुद्रित फार्म में गलत डाटा फीड होने पर उसमें संशोधन करा सकता है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्डाें के लिए नवीनीकरण फार्म भरवाया जा रहा है। लेकिन जानकारी के अभाव में कार्डधारकों द्वारा नवीनीकरण फार्म भरने में रुचि नहीं ली जा रही है। इससे कार्डों के नवीनीकरण में विलंब हो रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी पार्थ अच्युत के अनुसार कार्डधारक कोटे की दुकान पर मौजूद मुद्रित फार्म की जांच करें। फार्म में अंकित नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों का नाम, जन्मतिथि की जांच करें। प्रविष्टि में त्रुटि होने पर तत्काल संशोधन करा लें। कार्डधारकों का स्थान परिवर्तन होने पर कार्डधारक पूर्व कोटेदार के पास से फार्म प्राप्त करके वर्तमान कोटेदार के पास फार्म को जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्डधारकों के पास सीबीएस बैंक खाता नहीं होने पर कोटेदार के पास उपलब्ध घोषणा पत्र भरकर जमा करें। उन्होंने कहा कि उक्त कागजात के अभाव में कार्डधारकों का नवीनीकरण संभव नहीं होगा और प्रचलित राशन कार्ड स्वत: निरस्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी कोटेदार का प्रिंटेड फार्म मौजूद नहीं है तो वह सादा फार्म भी भरकर दे सकता है। आपूर्ति निरीक्षक अरूण कुमार ने कहा कि यदि किसी कार्डधारक की मृत्यु हो गई है तो उनके परिजन पत्नी, पुत्र आदि के नाम अंकित किए जाएगें। उन्होंने कहा कि कार्डधारक स्वयं भी कोटेदार से संपर्क करके फार्म भरवाएं। फार्म नहीं भरवाने की स्थिति में कार्ड के निरस्त होने पर कार्डधारक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कोटेदारों द्वारा फार्म को नहीं भरवाने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें