फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा की मौत

Thu, 05 Dec 2013 05:43 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। विवाह में शामिल होने मायके जा रही समाचार पत्र विक्रेता की बाइक सवार पत्नी की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से जमुई-मिर्जापुर मार्ग स्थित सततखवा पुल के समीप दोपहर करीब डेढ़ बजे मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में महिला का पति व पांच वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर शाम बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना के पश्चात ट्रक लेकर भाग रहा चालक चेचरी मोड़ पर वाहन खड़ा कर भाग निकला।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरेंवा निवासी देवराज गुप्ता समाचार पत्र विक्रेता हैं। वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी व पुत्र दिव्यांशू को दो बजे चुनार रेलवे स्टेशन से गोमो जाने वाली पैसेंजर पर बैठाने के लिए बाइक से जा रहे थे। मुन्नी और उनके पुत्र को रेनूकूट स्थित मायके में आयोजित विवाह में शामिल होना था। देवराज अभी सततखवा पुल के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकल में जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे उनकी पत्नी ट्रक के पहिया के नीचे आ गयी और दबने से मौके पर ही दम तोड़ दीं। दुर्घटना में दिव्यांशू का पैर टूट गया और सिर व शरीर में गंभीर चोट आयी। वहीं मोटरसाइकिल चला रहे देवराज को भी गंभीर चोट पहुंची है। गंभीर स्थिति देख चिकित्सकोें द्वारा पिता-पुत्र को वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम पुत्र ने भी दम तोड़ दिया। मृतका के पति के बड़े भाई गुलाब गुप्ता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया। क्षेत्रीय जनता ने मृतका के परिवारीजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें