फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी

Tue, 26 Nov 2013 05:43 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केबीपीजी कालेज में नगर मजिस्ट्रेट दयाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में छात्रसंघ पदाधिकारियों की बैठक में आचार संहिता की जानकारी दी गई। श्री पांडेय ने कहा कि प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का अक्षरश: पालन करें। पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र संघ निर्वाचन सत्र 2013-14 में नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव नियमावली व लिंगदोह समिति की जानकारी देते हुए उसका पालन करने को कहा। कहा कि उल्लंघन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। सभी प्रत्याशी कालेज परिसर में ही प्रचार प्रसार करें। कालेज के बाहर प्रचार प्रसार और जुलूस निकालना पूरी तरह प्रतिबंधित है। कहा कि 27 नवंबर को सभी प्रत्याशी शपथ पत्र देंगे कि उन्होंने आचार संहिता का पूरी तरह पालन किया है। सभी प्रत्याशी नगर में लगे अपने पंफलेट व पोस्टरों को तत्काल हटवा लें। अन्यथा प्रशासन को सख्ती करते हुए हटवाना पड़ेगा। किसी भी प्रत्याशी द्वारा नगर में जुलूस नहीं निकाला जाएगा। बैठक में एसपी सिटी, सीओ नगर सच्चिदानंद, चुनाव अधिकारी, प्राचार्य प्रफुल्ल सिंघानिया, मुख्य नियंता डा. करनैल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें