फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादों को सुलह-समझौते से करें निपटारा

Fri, 22 Nov 2013 05:42 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को प्रात: नौ बजे से किया गया है। यह जानकारी जनपद न्यायाधीश राजबहादुर सिंह ने गुरुवार को न्यायालय परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित समस्त नोडल अधिकारी और समस्त अधिवक्तागण इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कोर-कसर न छोड़ें। कहा कि आमजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और अपने वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा कराएं। कहा कि जिनके भी वाद लंबित हैं वह शुक्रवार को ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें। ताकि शनिवार को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण लिए गए हैं। उन्हें अधिक से अधिक सुविधा देकर उनके वाद का निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही यदि किसी मुकदमे में तिथि निश्चित नहीं है तो न्यायालय के संज्ञान में उसे लाकर पत्रावली को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए लाया जाए। कहा कि सभी नोडल अधिकारी अधिक से अधिक वादों के निस्तारण में सहयोग करें और रिपोर्ट शाम पांच बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें