फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-एमपी बार्डर 24 व 25 नवंबर को सील रहेगा

Sat, 16 Nov 2013 05:41 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। मध्य प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए हलिया पुलिस 24 व 25 नवंबर को यूपी-एमपी बार्डर को सील कर देगी। साथ ही हलिया पुलिस ने सीमावर्ती करीब 15 गांवाें के 130 लोगाें को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है। इसके अलावा इन गांवाें में रहने वाले 15 लोगाें को चेतावनी देकर सही तरीके से रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दूबे ने बताया कि विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 18 से 25 नवंबर तक हनुमना भसौंड़ बार्डर, जढ़पुर मनिगढ़ा र्बाउर तथा बगदरा मतवार बार्डर पर बैरियर लगाकर 24 घंटे वाहन तथा संदिग्ध लोगाें की चेकिंग कराई जाएगी। वहीं चुनाव से 24 घंटे पूर्व बार्डर पर स्थित 10 किलोमीटर की परिधि में पड़ने वाले थाना क्षेत्र के गांवाें में सभी लाइसेंसी शराब के ठेके बंद करा दिए जाएंगे। साथ ही सीमावर्ती गांवाें पर चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था के लिए कड़ी निगरानी की जाएगी। 24 से 25 नवंबर तक यूपी-एमपी के बार्डर सील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें