फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को नहीं मिल रहा भोजन

Thu, 14 Nov 2013 05:41 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते योजना मूर्तरूप नहीं ले पा रही है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोन की बालिकाआें को पढ़ने के बाद भोजन के लिए घर जाना पड़ रहा है। वहीं पेयजल आपूर्ति के लिए विद्यालय में हैंडपंप नहीं लगा है। ऐसे में बालिकाओं के अभिभावकों को समझ नहीं आ रहा कि वे आखिर करें तो क्या करें।
विज्ञापन

विकास खंड कोन में बालिकाओं की शिक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है। लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते विगत आठ नवंबर से बालिकाओं को भोजन नहीं मिल रहा है। जिसके कारण बालिकाओं की उपस्थिति काफी कम है। बुधवार को विद्यालय में मात्र 12 बालिकाएं ही थी। वार्डेन आभा श्रीवास्तव द्वारा बिल भुगतान नहीं होने के कारण बालिकाओं के लिए भोजन नहीं बनवाया जा रहा है। जिसके चलते बालिकाओं को भोजन के लिए अपने घर जाना पड़ रहा है। बालिकाओं को ड्रेस, जूता मोजा, कापी किताब आदि जरूरी सामानों का वितरण नहीं किया गया है। भोजन बनाने के लिए विद्यालय में रसोईये की तैनाती नहीं हुई है।
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते भुगतान होने के बावजूद आज तक बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। जिसके चलते विद्यालय में रुकने वाली बालिकाओं को अंधेरे में रहना पड़ता है। विद्यालय में हैंडपंप नहीं होने के विद्यालय में 1000 लीटर का सोलर वाटर हीटर तथा सोलर लाइट लगना था, जो अब तक नहीं लगा है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें