फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पानी के लिए लगेंगे आरओ प्लांट

Tue, 12 Nov 2013 05:41 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद के 125 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में जल मनी योजना के तहत बिना बिजली से चलने वाला आरओ प्लांट लगाकर विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। यह आदेश शासन ने विद्यालयाें में हैंडपंप से आ रहे गंदे पानी को देखते हुए दिया है। आरओ प्लांट लगाने के लिए जल निगम ने जनपद के सभी विद्यालयाें में लगे हैंडपंपों के पानी की गुणवत्ता की जांच करके सूची तैयार कर ली है। जल्द ही प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयाें में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए खास आरओ प्लांट तैयार किया गया है। यह बिना बिजली के संचालित होगा। इसको प्रेशर से चलाया जाएगा। एक आरओ प्लांट लगाने पर करीब 15 हजार रुपये की लागत आएगी। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर जनपद के समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्लांट लगाने की योजना बनाई है। प्रदेश सरकार ने जल निगम को निर्देश दिया है कि जिस क्षेत्र के विद्यालय में लगे हैंडपंपाें के पानी अधिक खराब हैं, उन क्षेत्रों में आरओ प्लांट पहले लगाए जाएं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में आरओ प्लांट लगने से बच्चों को प्रदूषित जल पीने से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें